स्वदेशी सुरक्षा और स्वावलंबन अभियान, बिहार के द्वारा 29 जून 2025 को बिहार विधान परिषद के सभागार से स्वदेशी शंखनाद का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल मा. आरिफ मोहम्मद खां जी ने दीप जलाकर किया, इस अवसर पर बिहार के उद्योग मंत्री श्री नीतीश मिश्रा जी, स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री अजय कुमार जी, क्षेत्र कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ मोहन सिंह जी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में शंख ध्वनि भी हुआ। स्वदेशी शंखनाद का एक पोस्टर, स्वदेशी-विदेशी सूची, स्वदेशी संकल्प और स्वदेशी उद्घोष से भरा हुआ है, का लोकार्पण भी हुआ।

उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने कहा कि आज जरूरत है कि स्वदेशी को अपने जीवन का हिस्सा बनाया जाए,दैनिक जीवन में इसके प्रयोग को बढ़ाया जाए।
स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह डॉ मोहन सिंह जी, स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संगठनमंत्री श्री अजय कुमार जी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री अरुण ओझा जी ने कहा कि स्वदेशी ने स्वालंबन का रास्ता पकड़ा है, जो हमें नए-नए अवसरों से परिचय कराएगा।
उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकुंद मिश्रा जी CAIT के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक वर्मा जी और कार्यक्रम का संयोजन कर रहे पूर्व एमएलसी डॉक्टर रूपेंद्र प्रसाद जी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ देवेश कुमार और डॉ प्रवीण पटेल ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख श्री राणा कुमार जी और स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संयोजक श्री अमरेंद्र सिंह जी सहित स्वदेशी अभियंकन के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




