स्वदेशी जागरण मंच के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रचार कार्यशाला

स्वदेशी जागरण मंच के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रचार कार्यशाला का शुभारंभ आज 30 नवंबर को हुआ।
उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता मंच के अखिल भारतीय सह संगठक आदरणीय सतीश कुमार जी रहे। अध्यक्षता अखिल भारतीय सह संयोजक प्रो अश्वनी महाजन जी ने की।

विशेष सत्र में माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के पूर्व कुलपति प्रो के जी सुरेश एवं आर एस एस केंद्रीय प्रचार टोली के सदस्य अभिनव खरे का रहा। प्रो अश्वनी महाजन, अखिल भरतीय प्रचार प्रमुख डॉ धर्मेन्द्र दुबे ने भी तकनीकी सत्र लिए।
रील बनाने,प्रेस नोट लिखने का प्रैक्टिकल सत्र भी रहा।
12 प्रांतों के 43 कार्यकर्ता इस कार्यशाला में फिजिकल एवं 18 कार्यकर्ता ऑनलाइन भाग ले रहे हैं।

दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहलाता है कोयंबटूर! इस शहर ने 7 लाख से अधिक परिवारों को प्रत्यक्ष रोजगार दिया हुआ है। अकेले कोयंबटूर की जीडीपी 50 अरब डॉलर है जबकि सारे श्रीलंका की जीडीपी 80 अरब डॉलर है।"भारत का प्रत्येक महानगर कोयंबटूर बन जाए तो भारत की बेरोजगारी भी खत्म हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *